धनबाद, फरवरी 25 -- महुदा क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में अहम प्रगति हुई है। अब क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अनुशंसा पर दक्षिणी पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के डीआरएम ने एनओसी जारी कर दिया है। यह एनओसी स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता (पीएचईडी) को प्रदान किया गया। रेलवे की स्वीकृति मिलने के बाद अब महुदा में पेयजल आपूर्ति योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य जरूरी कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए शारदा सिंह के प्रति आभार जताया है। शारदा सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को आगे भी इसी तरह गति दी जाती रहेगी। इस ...