धनबाद, मई 25 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के विभिन्न भागो में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पुजा विधि विधान के साथ किया। इस अवसर पर महिलाओ ने वटवृक्ष के नीचे फल फुल व पुजन सामग्री के साथ पुजा अर्चना किया तथा कच्चे धागे के साथ वृक्ष की परिक्रमा किया और अपने पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा। भाटडीह ओपी के समीप स्थित वट वृक्ष पर प्रातः से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी। पुजा समापन के पश्चात सभी महिलाओ ने अपने गांव व घरों में सत्यवान सावित्री की कथा सुनी। महुदा क्षेत्र में काण्ड्रा, कंचनपुर, पाथरगड़िया, भुरूंगिया,भाटडीह सहित दर्जनों गांवों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पुजा अर्चना की। इस पुजा के संबंध में काण्ड्रा निवासी मंजु देवी ने बताया कि वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.