धनबाद, फरवरी 15 -- महुदा, प्रतिनिधि । महाशिवरात्री के अवसर पर रविवार को महुदा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयो में भगवान भोले शंकर एवं माता पार्वती की पुजा अर्चना विधि विंधान से की गयी। श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव एवं पार्वती माता को जल, पुष्प एवं बेलपत्र चढ़ाकर पुजा अर्चना की गयी। महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम, महुदा बाजार, लालबंगला, मुरलीडीह, नागदा, तेलमच्चो, लोहापट्टी आदि स्थानों के शिव मंदिरो में पुजा अर्चना करने के लिए प्रातः से ही श्रद्धालुओ की भारी भीड़ लगी हुई थी। महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम में इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। मेला में दर्जनों प्रकार की दुकान लगी थी। बच्चो के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झुले लगाये गये है। सोलह आना समिति कांड्रा की ओर से हवन किया गया जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन कार्यक्रम संध्या तक चला। स...