धनबाद, अगस्त 13 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के पदुगोड़ा बस्ती निवासी कालुराम महतो के पुत्र कन्हाय महतो (30) का शव केरल राज्य स्थित अपने किराये के आवास में संदेहास्पद स्थिति में पाया गया। वह केरल में मछली ढोने वाली चार पहिया वाहन का चालक था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कन्हाय महतो केरल में मछली ढोने वाला वाहन चलाता था। उसके दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार की संध्या वह सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। उसी दौरान वह फिसल कर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी ईलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंपनी के संचालक ने उसका पोस्टमार्टम करवा कर व मुआवजा देकर उसका शव उसके घर भेजवा दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक अविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.