कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम क्षेत्र में मदारी की खाई स्थित एक महुए के पेड़ पर गुरुवार की सुबह बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर पेड़ पर बैठा एक बंदर झुलस गया। हालांकि, गंभीर रूप से चोटिल नहीं होने के कारण कुछ ही देर बाद वह वहां से उठकर चला गया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त उस जगह लोग नहीं थे। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। आम दिनों में कड़ा मंदिर आने वाले श्रद्धालु और उनके वाहन वहां पर रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.