हाजीपुर, फरवरी 23 -- शहद क्रांति से पहचान पाने वाले अशोक मेहता के निधन पर शोक महुआ। शहद क्रांति के जनक कहे जाने वाले और महुआ के मिर्जानगर निवासी अशोक मेहता की हुई निधन पर लोगों में शोक व्यक्त किया है। शनिवार को लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बताया कि अशोक मेहता का निधन बीते गुरुवार को इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में हो गई थी। वे इधर कुछ दिनों से बीमार चल थे। उन्होंने मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोड़ों पर महुआ। यहां फुलवरिया पश्चिम स्थित काली स्थान पर आगामी 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर है। लोगों में भक्ति और उत्साह सिर चढ़ने लगा है। शनिवार को तैयारी में ग्रामीण जोर-शोर से लगे थे। ब...