आरा, दिसम्बर 6 -- शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान इंटवा मोड़ के समीप बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इनमें वीरपुर के मुकेश कुमार यादव और सुनील कुमार यादव को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...