गया, अक्टूबर 5 -- रौशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से शराब के मामले में रविवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों महिलाएं बिकोपुर गांव की ममता देवी और उचला गांव की सुनीता देवी शामिल है। दोनों के पास से क्रमशः 10 और 5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। यह जानकारी रौशनगंज के थानाध्यक्ष अनु राजा ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उचला गांव की सुनीता देवी को शराब पिलाने के दौरान पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...