पलामू, फरवरी 9 -- पाटन। नावाजयपुर थाना की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर अवैध महुआ शराब ठिकानों पर छापेमारी कर लगातार कार्रवाई कर रही है। महुलिया के यादव टोला से 75 लीटर से ज्यादा तैयार महुआ शराब, जावा महुआ को नष्ट करते हुए आरोपियों को चेताया गया है। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया है कि पुलिस को सूचना था की इस गांव में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का धंधा होता है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी निकल भागे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...