औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- दाउदनगर थाना के एलटीएफ प्रभारी-3 की टीम द्वारा मेवा बीघा गांव के पश्चिम सोन नदी के जारी में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए जमा किया गया महुआ और एक भट्ठी बरामद की गई। टीम ने मौके पर लगभग 14 सौ लीटर महुआ को विनष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण से संबंधित सभी सामग्री को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...