हाजीपुर, फरवरी 23 -- महुआ, एक संवाददाता। जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को महुआ के सिंघाड़ा कदम चौक स्थित एक भवन पर कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से मेघपुर सिंघाड़ा निवासी रामकुमार सिंह को महुआ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उन्हें निर्वाचन होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से लाद दिया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में विक्की सिंह कुशवाहा और पर्यवेक्षक डॉ इंद्रजीत राय ने चुनाव कराया। जहां पर रामकुमार सिंह के द्वारा पद के लिए आवेदन किया गया। जिसके विरोध में कोई दूसरा आवेदन नहीं आया। इस बीच निर्वाची पदाधिकारी ने श्री सिंह को महुआ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। इस मौके पर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुनचुन कुमार सहनी, जिला महासचिव रंजीत राय, दिनेश सिंह, रंजीत पासवान, न...