हाजीपुर, फरवरी 25 -- महुआ। बाइकों की टक्कर और वाहन से झटका लगने से महुआ की विभिन्न जगहों पर दो परीक्षार्थी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। घटना मंगलवार की शाम महुआ के ताजपुर रोड, देसरी रोड और मुजफ्फरपुर रोड में घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ मुजफ्फरपुर रोड में मधौल के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो परीक्षार्थी समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं महुआ ताजपुर रोड में कुशहर फतुवा के पास वाहन के झटका लगने से एक राहगीर घायल हो गया। इधर महुआ देसरी सड़क पर चकमजाहिद कर्बला के पास वाहन के चकमे में आकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटे आई। बताया गया कि सभी जगह पर हाई स्पीड गाड़ी चलाने के कारण घटना हुई। संत रविदास जयंती समारोह को लेकर आयोजकों का दौरा महुआ। रविदास अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.