हाजीपुर, मई 30 -- प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 200 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग, प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर कमेटी सदस्यों की हुई बैठक महुआ,एक संवाददाता। राज्य स्तरीय पांच दिवसीय महिला खो-खो लीग यहां 11 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। यह प्रतियोगिता महुआ के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढनिया स्थित वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता खो-खो एसोसिएशन आफ बिहार के बैनर तले आयोजित की जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को कमेटी सदस्यों ने बैठक कर मीडिया को जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार पप्पू, प्रो डॉ अजीत कुमार सिंह, प्रो मिथलेश कुमार, सुरेश कुमार, अमित कुमार, कुमार गौतम, प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पप्पू ने प्रिंस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर इमादपुर सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.