हाजीपुर, फरवरी 7 -- सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे साधु और संत,महुआ गांधी मैदान से कार्यक्रम स्थल विष्णु चौक तक निकाली जाएगी पद शोभायात्रा महुआ,एक संवाददाता। स्थानीय विष्णु चौक स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को होने वाले हिंदू महासम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को आयोजक मंडल द्वारा महुआ में बैठक कर हर एक-एक बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। वही शनिवार को महुआ के फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर कई निर्णय लिए गए। इस्कॉन मंदिर के पुजारी सीता रामेश्वर दास की अध्यक्षता में अटल चौक स्थित भवन पर बैठक हुई। जिसमें महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हर एक-एक बिंदु पर चर्चा की गई। बताया गया कि रविवार को महुआ के गांधी मैदान में गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी, जय गुरुदेव, संत निरंक...