हाजीपुर, फरवरी 17 -- महुआ, एक संवाददाता स्थानीय बाजार के हृदय स्थल गांधी स्मारक चौक पर अर्ध निर्मित खुला नाला किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। वहीं नाला निर्माण नहीं होने और खुला होने के कारण जगह भी संकीर्ण हो गई है। जिसके कारण गाड़ियों को उसमें फंसने और जाम लगने की भी संभावना बनी है। सोमवार को यहां अर्ध निर्मित नाले को दिखाते हुए लोगों ने बताया कि यहां कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय संजीव कुमार, सुमित, अजय, मनोज जायसवाल, शंभू आदि ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर मुख्य चौराहा पर सड़क किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। कई लोग तो उसमें गिर भी चुके हैं, लेकिन भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। गोला रोड, पातेपुर रोड, ताजपुर रोड के अलावा बाजार के गलियों में भी कई जगहों पर खुला नाला हादसे को आमंत्रण दे रहा है। संवेदक का दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.