दरभंगा, जनवरी 16 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के चर्चित हरियठ प्रीमियम लीग टी-20 टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में गुरुवार को महुआ (वैशाली) की टीम ने चंदन इलेवन, दरभंगा को 185 रनों से हराकर जीत का परचम लहराया। पांचवें लीग मैच में महुआ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में छह विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाकर दरभंगा को जीत के लिए 306 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी चंदन इलेवन, दरभंगा की टीम महुआ के गेंदबाजों के आगे खुद को सरेंडर करते हुए अठारहवें ओवर में 120 रन बनाकर ही ढेर हो गई। विजेता टीम के सुप्रीम यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए चौके-छक्के की मदद से 130 रन बनाये। सुप्रीम यादव को आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया रजी आलम ने पुरस्कृत किया। समिति के सचिव कमरुद्दीन आ...