हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- महुआ,एक संवाददाता। मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहे एक प्रवासी मजदूर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार को घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसे देखने के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। मृतक 64 वर्षीय शिवजी सिंह महुआ थाने के कन्हौली विशनपरसी पंचायत के कुतुबपुर शहमाल वार्ड संख्या 14 निवासी स्व.बनारस सिंह के पुत्र थे। घटना गुरुवार की बताई गई है। परिजनों ने बताया कि शिवजी सिंह करीब ढाई दशक से मुंबई में रहकर सुलभ में मजदूरी का काम करते थे। इस बीच उन्हें बीते गुरुवार की रात आवास पर गला घोटकर हत्या कर दी गई। उनका शव प्लेन से दरभंगा लाया गया। जहां से एम्बुलेंस से लेकर घर पहुंचे। मृतक की कमाई से ही चलता था घर परिवार: लोगों ने बताया कि मृतक शिवजी सिंह की कमाई से ही घर परिवार चलता था। माता-पिता पूर्व में गुजर चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.