हाजीपुर, फरवरी 5 -- महुआ,एक संवाददाता। थाने के फतेहपुर पकड़ी पंचायत अंतर्गत पकड़ी चांदसराय गांव में चोरों ने कई घरों में ताला काट कर चोरी कर ली। घर में रखें कीमती सामान और गहने कपड़े उठा ले गए। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के गले से सोने का हनुमानी भी निकाल कर ले गए। गांव में चोरों द्वारा इस तरह की घटना लगातार की जा रही है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में राजेंद्र पंडित उर्फ भालू पंडित,जितेंद्र सहनी, मुकेश सहनी आदि के घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। ग्रामीण संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों का आतंक एक महीने से लगातार हो रहा है। रोज कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं हो रही है। घर में घुसकर चोट कमरे का ताला काट कर विभिन्न कीमती सामान उठा ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों के गले में पहने सोने के हनुमानी को भी ...