हाजीपुर, जनवरी 20 -- महुआ। हिंदू सम्मेलन को लेकर महुआ में तैयारी चरम पर है। इसको लेकर सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह और उमंग सिर चढ़कर बोल रही है। सोमवार को बताया गया कि महुआ के गद्दोपुर स्थित श्रीकेशवानंद स्वामी के समाधि स्थल रासमंडल पर बुधवार को महाहिंदू सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महुआ में 12 जगह पर हिंदू सम्मेलन होना है। इसको लेकर हर जगह जोरदार तैयारी चल रही है। स्मृति समारोह में महुआ से पहुंचे एनडीए कार्यकर्ता महुआ। पटना में सोमवार को आयोजित महाराणा प्रताप की स्मृति समारोह के मौके पर महुआ से काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। महुआ के पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह, भाजपा के रमैया सिंह,मिथुन कुमार, संजीव कुमार दीपूदत्त चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व पार...