सीवान, मार्च 9 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत महुआरी पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुखिया आभा देवी ने महिलाओं को नारी शक्ति के बारे में जागरूक किया और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों व समाज में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया आभा देवी ने कहा कि आज कोई भी महिला अबला नहीं है। इस कार्यक्रम में लेखपाल संध्या कुमारी, पंचायत सचिव कलामुद्दीन अंसारी, पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, रोजगार सेवक देव कुमार, आवास सहायक गौरीशंकर राम, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही, मीना देवी, सीमा देवी, लक्ष्मी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.