गिरडीह, जनवरी 17 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के महुआरी स्थित छोटनार नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन शुक्रवार को स्थानीय विधायक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया और फीता काटकर पुल को आम जनता के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने से पूर्व यह क्षेत्र भीषण समस्याओं से जूझ रहा था। सड़क, पुल और पुलिया के अभाव में अधिकांश गांव बरसात के दिनों में टापू में तब्दील हो जाते थे। लोग पैदल ही प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने को मजबूर थे। वहीं बाढ़ के दौरान आवाजाही के क्रम में कई लोगों की जान भी चली जाती थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल ब...