काशीपुर, फरवरी 15 -- जसपुर। जन जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर 16 फरवरी को नगर पंचायत महुआडाबरा में लगेगा। कैंप में नगर देहात क्षेत्र की समस्यायें सुनी जायेंगी। लघु सिंचाई के ईई सुशील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के बराबर बारात घर में कैंप लगेगा। कैंप में डीएम,सीडीओ समस्या सुनेंगे। बताया कि विभिन्न विभागों के अफसर विभागीय स्टॉल समेत रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...