लातेहार, मई 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय महुआडांड़ समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। बीते 12 घंटों से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैरागी डुमरी रूट में एक बिजली खम्भा गिर जाने के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। बिजली विभाग के मिस्त्रियों द्वारा खम्भा गाड़ने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से कार्य में रुकावट आ रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मिस्त्री की भारी कमी के कारण भी समस्या बढ़ रही है। जहां 18 मिस्त्री होने चाहिए, वहां महज 9 मिस्त्री ही कार्यरत हैं। स्थानीय मिस्त्रियों का कहना है कि सीमित संसाधनों और कम वेतन के बीच पूरे प्रखंड में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बिजली कटौती के चलते मोबाइल नेटवर्क, जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.