लातेहार, मार्च 19 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ बस स्टैंड परिसर में बना शौचालय पिछले छः माह से बंद पड़ा है। इससे आम लोगों के साथ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को हो रही है। जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व तक बस स्टैंड परिसर में बना शौचालय आम लोगों के लिए खुला रहता था। परंतु पिछले छः माह से शौचालय को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण जायसवाल, संजय, प्रदीप कुमार, कैलाश जयसवाल, संजू कुमार आदि ने बताया कि महुआडांड़ बस स्टैंड की नीलामी से सरकार को प्रतिवर्ष लाखों रुपए का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद यहां सुविधा के नाम पर एक शौचालय भी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में पूछने पर शौचालय के केयरटेकर मजहर खान ने बताया कि 36 हजार राजस्व देकर वह शौचालय के देख रेख का टेंडर लिया ,पर शौचालय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.