लातेहार, दिसम्बर 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नये साल और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल-बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आये। नए साल के आगमन और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पर्यटक स्थल लोध फॉल, बिरसा चौक समेत अन्य प्रसिद्ध स्थलों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। इन स्थलों पर आने-जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम पर्यटकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पर्यटकों की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.