लातेहार, अक्टूबर 29 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा महुआडांड़ में भक्तिमय वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चहुं ओर श्रद्धा के भाव का नजारा था। लोग भगवान भास्कर को श्रद्धा का सोमवार व मंगलवार दोनों दिन अर्घ्य अर्पित किया। छठ गीतों के स्वर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहे थे। मौके पर महुआडांड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट, बोहटा नदी छठ घाट, चटकपुर स्थित बुढ़ा नदी छठ घाट, हामी नदी छठ घाट, राजडंडा नदी छठ घाट, नेतरहाट स्थित छठ घाट समेत अन्य आस्था के घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख शांति की कामना की। प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर नदी छठ घाट पर भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित कर पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई। छठ पूजा विधि संधारण को लेकर बीडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.