लातेहार, अप्रैल 30 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमितता और लंबे समय तक चलने वाली कटौती ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुके तापमान के बीच, बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन हो या रात, लोगों को घंटों बिजली की बहाली का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.