लातेहार, फरवरी 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी के नेतृत्व में क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महुआडांड़ महिला थाना कांड संख्या 01/26, 02 जनवरी 2026, धारा 96/64/351(2) बीएनएस एवं धारा 4/6 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त ललित किंडो पिता विलियम किंडो, ग्राम बराही, थाना नेतरहाट, जिला लातेहार निवासी के घर एवं पंचायत भवन में ढोल-नगाड़े बजाकर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को विधिवत चिपका कर तामिला कराया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी ने बताया कि यदि अभियुक्त अविलंब न्यायालय अथवा संबंधित थाना में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध बहुत जल्द कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.