लातेहार, फरवरी 14 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम रामपुर कृषि फार्म में स्थित नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित जीरा फूल चावल प्रसंस्करण इकाई केंद्र एवं महुआडांड़ प्रखंड परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में अब जीरा फूल धान की खरीदारी 50 रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेएसएलपीएस के जिला डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि महुआडांड़ क्षेत्र में जिन भी किसानों ने जीरा फूल धान की खेती की है, वे जेएसएलपीएस कार्यालय अथवा रामपुर स्थित कृषि फार्म में संचालित जीरा फूल चावल प्रसंस्करण इकाई केंद्र में अपना धान उपलब्ध करा सकते हैं। किसानों से धान 50 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा तथा धान देने के दो दिनों के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन...