लातेहार, फरवरी 5 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। पीएचडी विभाग द्वारा संचालित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना 2025-26 के तहत हर घर नल जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना जमीनी स्तर पर विफल साबित हो रही है। प्रखंड के नेतरहाट पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सिरसी और चंपा पंचायत के पत्थर टोली में महज तीन महीने पहले लगाया गया जलमीनार खराब हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने घटिया निर्माण कार्य किया है और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से योजना का बिना निरीक्षण किए ही पैसा निकाल लिया गया है। पत्थर टोली के मनमोहन नायक, दिल कुमार, मनीष नायक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग सही तरीके से नहीं की गई, जिससे एक टंकी पानी जमा होने में हफ्तों लग जाते हैं। पानी का कनेक्शन चालू करने के लिए लगाया गया लॉक भी काफी ऊंचाई पर है,जहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ी की भी व...