लातेहार, फरवरी 4 -- महुआडांड़ ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को आईआरबी कैंप के पास थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराध पर नियंत्रण करना था। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व पुअनि इंद्रदेव रजवार ने किया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन के कागजात, हेलमेट, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। इस अभियान में आईआरबी के जवान भी शामिल रहे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.