लातेहार, अप्रैल 1 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री, भंडारण और वितरण पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद, महुआडांड़ प्रखंड में गुटखा का अवैध कारोबार जारी है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इन उत्पादों की खुलेआम बिक्री हो रही है। जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद महुआडांड़ में गुटखा आसानी से उपलब्ध है। व्यापारियों ने इसकी कीमतें बढ़ा दी हैं। जिससे उन्हें अधिक मुनाफा हो रहा है। हालांकि, अब तक जिला प्रशासन द्वारा इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। जनता को गुटखा के दुष्प्रभावों के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.