लातेहार, दिसम्बर 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखण्ड में बढ़ती कड़ाके की ठंड ने आमजन के सामने गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हड्डी कंपा देने वाली ठंड के बीच राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं। इस ठंड में महुआडांड़ स्थित बस स्टैंड के बस पड़ाव में मजदूर,मानसिक रोगी व गरीब तबके के लोग बिना कंबल और खुले में सोने को मजबूर है। बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों के लिए हर वर्ष होने वाला कंबल वितरण अभियान भी अब तक शुरू नहीं हुआ है। शास्त्री चौक में सुबह लोग कागज कार्टून जलाकर ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करे हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.