लातेहार, सितम्बर 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ पंचायत भवन परिसर में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत भवन के अगल-बगल तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। मौके पर महुआडांड़ पंचायत की मुखिया प्रमिला मिंज ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करेगा। मौके पर महुआडांड़ पंचायत सेवक रंजीत कुमार, रोजगार सेवक संतोष कुमार, उपमुखिया चंद्रमुनि देवी, जल सहिया जीवन्ति कुजूर, कुंती देवी, शांति देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.