लातेहार, फरवरी 2 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी शिक्षण पद्धतियां एवं गुणवत्ता संवर्धन विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर जेवियर कॉलेज, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से मिस लिज किम एवं मिस्टर जैक डैवरन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अभय सुकुट डुंगडुंग एवं अंकिता एक्का की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, नैतिक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाना है। मुख्य वक्ता मिस लिज किम ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल तकनीक, अनुभव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.