लातेहार, जनवरी 24 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। स्थानीय आदिवासी समाज की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। अध्यक्ष, सरना आदिवासी विकास एकता मंच, महुआडांड़ मंगलदेव नगेसिया एवं अन्य 249 स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन के आलोक में यह अनुमति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह झंडोतोलन कार्यक्रम बिरसा चौक, महुआडांड़ में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश अध्यक्ष, सरना आदिवासी विकास एकता मंच, महुआडांड़ की उपस्थिति संभव नहीं हो पाती है, तो उनकी अनुपस्थिति में झंडोतोलन कार्यक्रम बीडीओ द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...