लातेहार, मार्च 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मौसम विभाग के पूर्वानुमान तीसरा दिन शनिवार और शुक्रवार को बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। इधर, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने किसानों से अपील की है कि बारिश या ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है, तो मुआवजे के लिए अंचल में आवेदन दे सकते हैं। उसे मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि अभी कोई आकंलन रिपोर्ट नहीं आई हैं। महुआडांड, नेतरहाट और बारेसाढ़ में शुक्रवार की रात्रि तेज हवा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आम के मंजर झड़ गए हैं। महुआ की फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। शनिवार को जिले में 10.5 एमएम बारिश हुई है। पिछले तीन दिनों की बात करें, तो जिले में औसत 19.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मार्च में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.