लातेहार, मई 4 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड- छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसा गांव में हुए नक्सली उत्पात और हत्या के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी मृतक अयूब खान के बेटे सलामन अहमद ने करायी है, जिसमें उन्होंने अज्ञात उग्रवादियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी संजय जायसवाल ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहार,उसके समर्थक रामनाथ यादव एवं सिम धारक के विरुद्ध किया है। संजय जायसवाल को लगातार मिल रही धमकी के बाद संजय जायसवाल ने महुआडांड़ थाना में सनहा दर्ज करवाई थी, जिसकी अलोक जांच कर उक्त प्राथमिकी दर्ज की गयी। केंदु पता का चल रहा सीजन, लेवी के चक्कर में बढ़ेगी चहलकदमी लातेहार जिला क्षेत्र में केंदु पत्ता बीड़ी पत्ता का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.