देवघर, मार्च 29 -- देवघर, प्रतिनिधिमधुपुर थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। उसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये हैं। घर में मौजूद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना को लेकर एक घायल ने बताया कि समीम अंसारी, नूर आलम के बीच जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। उससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...