कटिहार, दिसम्बर 20 -- मनिहारी। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को फतेहनगर पंचायत के महुअर हाट पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह पुल मनिहारी प्रखंड के महुअर हाट से प्राणपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर केवाला को जोड़ेगी। पुल की लंबाई 96.84 मीटर तथा एप्रोच पथ की लंबाई 226.16मीटर लम्बा है। सात कड़ोर 39 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। पुल का शिलान्यास करने के बाद महुअर गांव के ग्रामीणो ने विधायक को बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थापित चिकित्सक अनुपस्थित रहती है । जिसके कारण मरीजो को कठिनाई होती है । ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने उप स्वास्थ्य केन्द्र महुअर का निरीक्षण किया। विधायक के निरिक्षण के दौरान चिकित्सक उपस्थित नहीं पाई गई। उप स्वास्थ्य केन्द्र मे मौजूद ए...