मथुरा, दिसम्बर 30 -- फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन में 12 दिन पूर्व विवाद के दौरान मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। गांव महुअन निवासी जितेन्द्र (30) के भाई ने तहरीर देते हुए नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर शाम उसके भाई जितेन्द्र को गांव के ही राहुल ने मिलने बुलाया था। इस दौरान वहां राहुल का भाई सोनू के अलावा विक्रम व एक अज्ञात भी आ गया। आरोप है कि नामजदों ने जितेन्द्र की जेब से मजदूरी के रुपये और मोबाइल ले लिया। इसका जितेन्द्र ने विरोध किया तो नामजदों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...