मथुरा, मार्च 23 -- मथुरा-आगरा हाईवे स्थित थाना अंतर्गत महुअन टोल पर शनिवार सुबह करीब 06:00 बजे महुअन टोल पर कार सवारों द्वारा बगैर टोल दिये निकलना चाहा। जिस पर टोल कर्मियों से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद टोल देने के बाद कार सवार फायरिंग करते हुए भाग गये। इससे टोलकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने टोल प्रबंधन की तहरीर पर कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज तथा कार नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। शनिवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली-आगरा हाइवे पर मथुरा से आगरा की तरफ कार सवार तीन युवक जा रहे थे। महुअन टोल प्लाजा पर पहुंचने पर कार सवारों ने आगे के वाहन के निकलते ही उसके पीछे ही बिना टोल दिये अपनी कार निकालने का प्रयास किया। टोल के बूम से कार निकलते ही वहां मौजूद टोल कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.