नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। फिल्म वाराणसी से प्रमोशन के लिए उनका हर दिन गॉर्जियस लुक नजर आ रहा है। पहले ही दिन अपने ब्यूटीफुल व्हाइट हाफ साड़ी वाले देसी लुक से सुर्खियां बटोरने के बाद अब वो वेस्टर्न वियर में चिल करती नजर आ रहीं। प्रमोशनल इवेंट पूरा करते ही गोवा पहुंची प्रियंका ने कई सारी फोटोज फैंस के लिए शेयर की है। लेकिन हमारी निगाह अटकी बॉस वाइब दे रहे इस लुक पर, जिसमे वो काले रंग के खूबसूरत लिबास में तैयार हैं।झीनी सी शर्ट और लैस वाली स्कर्ट ड्रेस दिख रही अट्रैक्टिव अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज शेयर की हैं। जिसमे वो ब्लैक कलर के आउटफिट में रेडी हैं। जिसमे ट्रांसपैरेंट फैब्रिक से तैयार शर्ट स्टाइल टॉपवियर के साथ लैस वाली फिटेड स्कर्ट अटैच है। टॉप पर फ्रंट सेंटर में प्लीट्स ...