गया, फरवरी 6 -- जीटी रोड राजापुल से सुपाई गांव जाने वाली मुख्य सड़क को महीनों से तोड़कर छोड़ दिए जाने से आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल आने-जाने वाले स्कूली बच्चे व महिलाओं को हो रही है। यह गांव आमस की अकौना पंचायत के अधीन आता है। नासिर खान, हेसन खान, ननकी खान, किशोर मांझी, मनोज दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क पथ योजना अंतर्गत चयन होने के बाद शेरघाटी की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल ने करीब छह माह पहले बनने की नींव रखी थी, जिसके बाद नए सीरे से बनाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़ दिया गया। इस कारण सड़क में नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इस वजह इस पर चलना मुश्किल हो गया है। हर दिन ऑटो, टोटो व छोटी गाड़ियां पंक्चर हो रही हैं। इसके बस भी ठेकेदार का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत भी कर च...