बगहा, फरवरी 3 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय में छह महीने से बंद आधार सेंटर चालू हो गया है। सेंटर बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दूर-दराज के गांवों से आधार अपडेट, सुधार एवं नया नाम जोड़ने के लिए पहुंचने वाले लोग रोजाना निराश होकर लौट रहे थे।आधार सेंटर के पुन: संचालन से नाम सुधार, जन्मतिथि संशोधन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं नए नाम जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्य दोबारा शुरू हो गये हैं। इससे विशेष रूप से छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बीडीओ दीपक राम ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आधार सेंटर चालू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...