गढ़वा, फरवरी 13 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय पंचायत सचिवालय में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। उससे पंचायत के ग्रामीणों का जरूरी काम पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएससी सेंटर के संचालक अमरेश गुप्ता लंबे समय से सेंटर से गायब हैं। वह सीएससी छोड़ कर बाहर प्लांट में काम करने चला गया है। उससे पंचायत सचिवालय में संचालित सेंटर पर ताला लटकता रहता है। स्थानीय स्तर पर काम नहीं होने से लोग प्रखंड कार्यालय या कैफे में जाकर काम कराने को विवश हैं। उससे लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार, अंकिता देवी, अनिल साह, बीडीसी उत्तरी रूबी देवी सहित ग्रामीण लक्ष्मण राम, पवन सिंह और सतीश सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लोगों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन से जुड़े काम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.