बैतूल, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बीते कई महीनों से कोमा में चल रहे 4 साल के मासूम हर्ष ने हाल ही में दम तोड़ दिया। उसका इलाज नागपुर के एम्स (AIIMS) अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था और कोमा में चला गया था।कफ सिरप पीने के बाद गई 24 बच्चों की जान पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में खांसी की दवा पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी और इस दौरान करीब 24 बच्चों की मौत भी हो गई थी। जांच में सामने आया कि बच्चों को 'कोल्ड्रिफ' नाम का कफ सिरप दिया गया था। इस दवा को पीने के बाद बच्चों को उल्टी होना, पेशाब रुक जाना और बुखार जैसी शिकायतें हुई थीं। बाद में जांच के दौरान इस सिरप में एक ...