मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल और पीएचसी-सीएचसी के डॉक्टर ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन पोर्टल भव्या की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में कई डॉक्टरों ने एक से दो या तीन मरीज का ही इलाज किया है। समीक्षा में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर महीने में 15 दिन भी ओपीडी में ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इस कारण ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीजों को बिना इलाज के ही लौट जाना पड़ता है। मामले में डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं करने वाले डॉक्टरों से शोकॉज किया है। समीक्षा में यह भी देखा गया कि ओपीडी में डॉक्टरों ने कई दिनों तक एक, दो या तीन मरीजों का ही इलाज किया है। महीने मे...