लखीमपुरखीरी, मई 5 -- गोला गोकर्णनाथ। कुर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक पटेल संस्थान में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि हर महीने के दूसरे रविवार को मासिक बैठक नियमित रूप से की जाएगी। इस दौरान सामाजिक, शैक्षिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।वहीं संगठन को गतिशील बनाने और आपसी संवाद बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया गया। इस मौके पर पटेल सुशील वर्मा, प्रधान अरविंद कुमार वर्मा, निवर्तमान कृषि अधिकारी रामअवतार वर्मा, शैलेंद्र कुमार वर्मा, गौरव वर्मा, अमित वर्मा, पटेल सुरेश चन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.