लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, हि.प्र.। जिले के संभावित व पीड़ित कैंसर रोगी मरीज के लिए राहत भरी खबर है। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित दक्ष अस्पताल में अब नियमित रूप से हर माह के प्रथम शुक्रवार को कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए आने वाले मरीज को परामर्श देकर किया गया। जिसमें ब्रेन, स्तन, बच्चेदानी, फेफड़ा एवं सर्वाइकल समेत सभी तरह के कैंसर मरीज को मुफ्त परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल संचालक उत्कर्ष कुमार ने बताया कि पटना के पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से कैंसर मरीज के लिए विशेष पहल किया जा रहा है। इसके तहत कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शिव शंकर मिश्रा हर महीने के पहले शुक्रवार को दक्ष हॉस्पिटल में निशुल्क परामर्श देंगे। दोपहर 2 से 4 बजे से तक मरीज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.